विद्या के मंदिर में असामाजिक तत्वों का तांडव , ताला तोड़कर किया स्कूल में भारी नुकसान
काठगोदाम से सटे रानीबाग क्षेत्र में अराजक तत्वों ने विद्या के मंदिर में तोड़फोड़ कर अपनी विकृत मानसिकता का परिचय दिया है , राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीबाग में असामाजिक तत्वों ने रविवार छुट्टी के दिन विद्यालय परिसर में लगी बिजली की फिटिंग , बिजली के स्विच बोर्ड्स , और स्कूल परिसर में लगे सारे बिजली के बल्ब फोड़ डाले साथ ही शौचालयों के ताले तोड़कर ईट , पत्थरों से टॉयलेट सीट को क्षतिग्रस्त कर दिया ।
स्कूल परिसर में लगाए गए फूल के पौधों को भी अराजक तत्वों ने नही बख्शा और उन्हें भी उखाड़ कर फेंक दिया ,
परिसर में की गयी अराजकता का पता आज सुबह स्कूल स्टाफ के स्कूल पहुचने पर पता चला , स्कूल में नये प्रधानाचार्य के आने के बाद स्कूल परिसर में साफ सफाई , टूट फूट मरम्मत और परिसर का रंग रोगन कराया गया था ।
विकृत मानसिकता के लोगो के इस कृत्य का खामियाजा आज स्कूली छात्र छात्राओं को शौचालय के लिए इधर उधर भटक कर भुगतना पड़ा ,
हालांकि विद्यालय प्रशासन तोड़ फोड़ की शिकायत , पुलिस, जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को करवा रहा है , जिससे असामाजिक तत्वो से विद्यालय परिसर को सुरक्षित रखा जा सके , विद्यालय परिसर में अराजकता और तोड़फोड़ करने वाले ऐसे असामाजिक और अराजक तत्वों के खिलाफ प्रशासन समेत आमलोगों को भी आगे आने की जरूरत है ,जिला प्रशासन , पुलिस प्रशासन को चाहिए कि ऐसे लोगों को चिन्हित करवा कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही के साथ उनसे ही टूट फूट और नुकसान की रकम वसूल की जाय जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके ।