खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

उपनल कर्मियों की हड़ताल जारी , स्वास्थ व्यवस्था चरमराई

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में कार्यरत 700 उपनल कर्मचारी पिछले एक हफ्ते से बुध पार्क में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। अपना कर्मचारी नियमितीकरण और समान काम समान वेतन दिए जाने की मांग को लेकर हड़ताल पर है, उपनल कर्मचारियों की हड़ताल का सीधा असर कुमाऊं भर से आ रहे मरीजों पर पड़ रहा है क्योंकि सुशीला तिवारी अस्पताल में ऑपरेशन बंद हो गए हैं और साफ सफाई न होने से अस्पताल में गंदगी का अंबार लग गया है, साथ ही मरीजों की जांचें भी नहीं हो पा रही है, साफ सफाई की व्यवस्था हो रही है, हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक वह हड़ताल पर ही रहेंगे, वहीं प्राचार्य का कहना है की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही हैं उनकी अपील है कि अपना कर्मचारी हड़ताल समाप्त कर दें, उधर दूसरी तरफ हड़ताल पर गए कर्मचारियों का स्पष्ट कहना है कि हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार सरकार सुप्रीम कोर्ट गई है जोकि सरासर गलत है सरकार को अपना फैसला वापस लेना चाहिए।

 

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!