खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

आगामी चुनाव में आसान नहीं होगी बड़े दलों की डगर, आप के बाद उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी सभी सीटों पर ठोकेगी ताल

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही अनेक राजनीतिक दल भी तेजी के साथ अपनी सक्रियता बढ़ाने लगे हैं, हल्द्वानी के एक निजी होटल में उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अपनी पार्टी की रणनीति से अवगत कराया, प्रगतिशील पार्टी के प्रदेश संयोजक गिरीश डालाकोटी ने बताया कि उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी प्रदेश के अंदर मजबूती के साथ क्षेत्रीय विकल्प के रूप में 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता के बीच जा रही है,

जिसको लेकर प्रत्येक विधानसभा में 10 संयोजको की नियुक्ति की गई है, यही संयोजक आगे चलकर पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर जनता के बीच उम्मीदवार के तौर पर होंगे कहीं प्रदेश संयोजक गिरीश डालाकोटी का कहना है कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनों से बना हुआ राज्य है लेकिन राज्य बनने के बाद आज भी प्रदेश में विकास के कार्य अधूरे हैं, जिसको सिर्फ उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी ही पूरा कर सकती है, उत्तराखंड के अंदर तेजी के साथ पलायन भी हुआ है गढ़वाल का पलायन सारा देहरादून की तरफ तो कुमाऊं को सारा पलायन हल्द्वानी की तरफ है प्रदेश में किसी भी सर पार्टी की सरकार ने उम्मीदों के अनुरूप काम नहीं किया, इसीलिए अब उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी ही एकमात्र विकल्प है।

कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक विक्रम बर्गली , मनोज पांडे , पूरन विश्वकर्मा , गिरधर कत्यूरा , शिव शंकर शर्मा , कमलेश तिवारी ,भूपेंद्र सिंह निर्मल बिष्ट ,सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!