उत्तराखंड: 14 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाको में 14 फरवरी से मौसम के बदलने लेने के आसार हैं। मौसम विभाग ने रविवार से अगले तीन दिन तक पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना ब्यक्त की है।
मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को मौसम सामान्य रहेगा। 14 से 16 फरवरी तक गढ़वाल के उत्तरकाशी, चमोली व कुमाऊं के पिथौरागढ़ व अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी व कम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।