खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मंच को लेकर हो गया बवाल

नैनीताल- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नैनीताल में विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास के लिए निर्धारित समय पर पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट और विधायक संजीव आर्य मंच पर बैठे इसी बीच भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट को पुलिस ने मंच पर जाने से रोक दिया जैसे ही नगर अध्यक्ष को मंच पर जाने पर रोका फिर क्या था भाजपाइयों ने हंगामा शुरू कर दिया अध्यक्ष के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए आप आक्रोशित हो गए अपनी सीट पर बैठे भाजपाई इस गुस्से के बाद जैसे ही जाने लगे तो पुलिस और सीओ सिटी ने उनको रोकने की कोशिश की लेकिन नहीं रुके। अंत में मुख्यमंत्री के कहने पर विधायक संजीव आर्य जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट और मंडी अध्यक्ष मनोज साह, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने जाकर नगर अध्यक्ष को समझा-बुझाकर मंच पर बुलाया तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!