खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  नैनीताल

हाथियों के आतंक से ऐसे मिलेगी निजात

तराई पूर्वी वन प्रभाग में हाथियों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है, दो दिन पहले गौला और डोली रेंज के अंतर्गत बसे गांव में हाथियों के उत्पात मचाने के बाद वन विभाग के माथे पर चिंता की लकीरें हैं… आने वाले समय में हाथियों के उत्पात को रोकने के लिए वन विभाग जंगल से सटे गांव में सोलर फेंसिंग लगाने पर विचार कर रहा है।

तराई पूर्वी वन प्रभाग में हाथी मानव संघर्ष लगातार बढ़ते जा रहा है कई घटनाएं ऐसी हो चुके हैं जिनमें ग्रामीणों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, इसके साथ ही किसानों को बड़े पैमाने पर अपनी फसलों से भी हाथ धोना पड़ा है 2 दिन पहले गोला रेंज में एक श्रमिक को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला जबकि डोली रेंज के कोरियर खता इलाके में बड़े पैमाने पर ग्रामीणों की बस्तियों को हाथी ने तबाह कर रख दिया और ग्रामीणों को अपनी जान बचाने के लिए वन चौकियों में शरण लेनी पड़ी, जिसके बाद वन विभाग खास चिंतित नजर आ रहा है। डीएफओ संदीप कुमार के मुताबिक जंगलों में मानव हस्तक्षेप बढ़ा है, जिससे हाथी अनाज की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि अधिकतर हाथी में वह भी इलाकों को अपना निशाना बनाया है जहां ग्रामीण अपना अनाज रखते हैं।

हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को निजात दिलाने के लिए वन विभाग में गश्त बढ़ा दी है, और निचले कर्मचारियों को बराबर पेट्रोलिंग करने के आदेश दिए हैं, डीएफओ संदीप कुमार के मुताबिक जंगलों में मानव हस्तक्षेप से बढ़ने से परेशानियां लगातार बढ़ रही है लेकिन खासकर इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि हाथी और मानव के बीच तालमेल बिठाए जा सके क्योंकि हाथी अपने प्राकृतिक वास में ही मूवमेंट कर रहा है लिहाजा ग्रामीणों को अलर्ट रहने की जरूरत है, जिसको देखते हुए जंगल से सटे गांव के बीच में हाथी दीवार बनाने और खाई खोदने का भी काम किया जाएगा इसके अलावा सोलर फेंसिंग द्वारा भी पूरे गांव को कवर करने की तैयारी की जा रही है जिससे हाथियों के आतंक पर लगाम लगाई जा सके।

तराई पूर्वी वन प्रभाग में गन्ने की फसल बड़े पैमाने पर वही जाती रही है इसके अलावा गेहूं और धान भी यहां बड़े मात्रा में उगाया जाता है जिससे हाथी फसलों की तरफ अपना रुख करते हैं, लिहाजा जब भी ग्रामीण हाथियों को भगाने के लिए आगे आते हैं तो हाथी आक्रोशित होकर संघर्ष पर उतारू हो जाते हैं पिछले कुछ सालों में हाथी मानव संघर्ष की घटनाओं में इन्हीं कारणों से बड़ी तेजी आई है, लेकिन दो दिन पहले जिस तरीके से श्रमिक बस्ती में हाथियों ने आकर उत्पात मचाया और एक श्रमिक को अपनी जान गंवानी पड़ी उससे वन विभाग की चिंता पढ़ना लाजमी है, लिहाजा वन विभाग में सोलर फेंसिंग हाथी दीवान और खाई खोदने के रास्ते की कार्य योजना में तेजी लाने की कोशिश तेज कर दी है जिससे ग्रामीणों को हाथियों के आतंक से जल्द निजात दिलाई जा सके।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!