खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  नैनीताल

ख़बर आपके लिए–मतदाता सूची में ऐसे होगा संशोधन

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी नैनीताल  सविन बंसल ने बताया है कि यदि आप अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना चाहते है तो अपने मतदान केन्द्र के बीएलओ के पास आवेदन कर सकते है। निर्वाचन आयोग ने लोगो से 15 दिसम्बर तक दावे-आपत्तियां देने को कहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने 16 नवम्बर को प्रारंभिक सूची जारी कर दावे-आपत्तियां मांगी है। श्री बंसल ने बताया सभी बीएलओ को मतदान सूची मुहैया कराई गई है। लोगो इस सूची को देखकर, अपना नाम जोड़ने, हटाने या फिर नाम, पत्ते समेत बाकी विवरण में सुधार के लिए आवेदन कर सकते है। इन आवेदनों पर निर्णय के बाद अतिंम सूची का प्रकाशन 15 जनवरी को होगा। नाम जोड़ने -हटाने या संशोधन के लिए विशेष अभियान भी चलेगा। अधिक जानकारी के लिए जिले के उपजिलाधिकारी,तहसीलदार या जिला निर्वाचन कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!