खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  टिहरी

टिहरी में नई डीएम बनी ईवा आशीष श्रीवास्तव!

टिहरी। उत्तराखण्ड़ में हुवे प्रशासनिक फेरबदल  में   इवा आशीष  श्रीवास्तव को  अब टिहरी गढ़वाल जिले की जिलाधिकारी बनाकर भेजी गयी हैं आपको बता दें कि टिहरी की जिलाधिकारी बनायी गयी ईवा आशीष  श्रीवास्तव आईएएस अफसर आशीष श्रीवास्तव की पत्नी हैं, जो कि इस समय डीएम देहरादून के पद पर तैनात हैं, इवा  आशीष  को  पुर्नवास निदेशक का चार्ज भी दिया गया है, आईएएस इवा आशीष  श्रीवास्तव से अपर सचिव सामान्य प्रशासन, पेयजल, गढ़वाल मण्डल विकास निगम के निदेशक सहित संयुक्त निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड़ का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है।

जुलाई 2017 में अल्मोड़ा की जिलाधिकारी बनी थीं, आईएएस ईवा आशीष श्रीवास्तव का अल्मोड़ा से काफी लगाव रहा है। वह  तथा उनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा था। अल्मोड़ा नगर की सफाई व्यवस्था पर उनका खासा ध्यान केंद्रित रहा था। उनके कार्यकाल में सार्वजनिक स्थल पर थूकने वालों पर तत्काल कार्रवाई चर्चा का विषय बनी थी।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!