खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

आज साल 2020 मेें शादी का  आखिरी मुहूर्त

आज साल 2020 मेें शादी का  आखिरी मुहूर्त है। यही वजह है कि पिछले कई दिनों से शादी समारोह की संख्या में खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को आखिरी मुहूर्त पर शहरभर में 150 से ज्यादा शादियां होने का अनुमान है।  गुरुवार को शहरभर में शादियों की खासी रौनक देखने को मिली। बैंड-बाजों के बीच आसमान में आतिशबाजी भी होती रही। अब शुक्रवार को इस सीजन का आखिरी मुहूर्त है। इसी के साथ अगले कुछ महीने तक शादी की शहनाई सुनने को नहीं मिलेगी।
वहीं, फोटोग्राफर, हलवाई, वेडिंग प्वाइंट, टैंट व फूल से जुड़े व्यवसायी भी सीजन खत्म होने को लेकर मायूस हैं।  आचार्य शुभाष जोशी ने  बताया कि वर्ष 2020 में 11 दिसंबर को शुभ कार्य का आखिरी मुहूर्त है। इसके बाद अगले साल अप्रैल महीने में शादी के मुहूर्त निकलेंगे। बताया कि 15 दिसंबर से पौष महीना खर मास शुरू होगा, जो 13 जनवरी 2021 तक रहेगा।
इस महीने में शुभ कार्य वर्जित माने गए गए हैं। इस समय भगवान की पूजा करना उचित बताया गया है। जबकि, इसके बाद बृहस्पति व शुक्र उदय भी होंगे। इस कारण इस दौरान शुभ मुहूर्त नहीं होंगे। 12 अप्रैल को शुक्र अस्त होने के बाद शुभ मुहूर्त निकलेंगे। सिर्फ 14 जनवरी को मकर संक्रांति व 16 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन शुभ मुहूर्त रहेगा।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!