स्वरोजगार को मशरूम उत्पादन का लिया प्रशिक्षण
उत्तरकाशी नौगांव : विकासखंड नौगांव के सुनारा गांव के सात स्वयं सहायता समूह की 18 साल से 45 साल की 30 महिलाओं को मशरूम उत्पादन का दस दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को सफल उद्यमी के मुख्य गुणों को आत्मसात करने, स्वरोजगार बढ़ाने, कोविड के तहत सावधानी, स्वरोजगार अपनाने पर जोर, कौशल विकास, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास बढ़ाने, बैंकिग, सीसीएल बैकों से जुड़ने, ऋण लेने संबंधी के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की जानकारी दी गई। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को मशरूम के बीज रोपण, उसके लिए तैयार होने वाले किट के साथ दो प्रजातियों ढिगरी व बटन मशरूम के बारे में बताया गया। समापन अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमोद कुमार, प्रशिक्षण समन्वयक जगत राणा, सहायक खंड विकास अधिकारी जयपाल सिंह पंवार, प्रशिक्षक अनुज थपलियाल, आदि मौजूद थे।