छह जनवरी से महंगा हो जाएगा रेल से सफर ; जानिए कितना बढ़ेगा
रेलवे जल्द ही उन ट्रेनों के को दोबारा शुरू करने की तैयारी कर रहा है, जो कोरोना वायरस महामारी की वजह से रोक दी गई थीं। इन ट्रेनों के चलने से पहले ही छह जनवरी से कई ट्रेनों के किराये में बढ़ोतरी होने जा रही है। इसके साथ ही सीट आरक्षण अनिवार्य रहेगा
जानकारी के अनुसार अब सभी टिकटों की कीमत में 15 रुपये का आरक्षण शुल्क शामिल किया जाएगा। आरक्षण ऑनलाइन या टिकट विंडो से करवाया जा सकता है। टिकट विंडो ट्रेन के चलने के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले तक खुली रहेगी। रेल की अति भीड़ भाड़ से भी निजात मिलेगी क्योंकि बिना रिजर्वेशन के यात्री ट्रैन में सफर नहीं कर पाएंगे