सरकार आते ही सारे मुकदमे होंगे खारिज- इंद्रा
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित तीन सौ कांग्रेसियों पर मुकदमे दर्ज किए जाने पर भड़की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने कहा की भाजपा सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जितने मुकदमे लाद सकते हैं लाद लें , कांग्रेस सरकार आते ही इन सारे मुकदमों को खारिज कर दिया जाएगा , नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमे लगाना सरकार की मंशा को दर्शाता है , राजनीतिक पार्टियों पर इस तरह के मुकदमे लगाना शोभा नहीं देता ,पूर्व में कांग्रेस की भी सरकारी रही है लेकिन कभी इस तरह के मुकदमे लाद कर किसी पार्टी को निशाना नहीं बनाया गया। वहीं प्रदेश में लगातार खराब हो रही कानून व्यवस्था को लेकर भी नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर हमला बोला उन्होंने कहा कि यहां मंत्रियों और अधिकारियों की आपस में नही पट रही है लिहाजा ना कानून व्यवस्था दुरुस्त है ना कानून व्यवस्था ठीक करने वाले लोगों के साथ सरकार का सामंजस्य है ।