जनता के पैसों को विज्ञापनों में लुटाकर विदा हो गए त्रिवेंद्र – कॉंग्रेस
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद कॉंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक ब्ल्यूटिया ने कहा कि भाजपा के चार साल बेमिसाल की खुल गई पोल। मुख्यमंत्री को देना पड़ा इस्तीफा चार साल के इम्तहान के परिणाम में मुख्यमंत्री हुए फेल , जनता की गाड़ी कमाई का दुरुपयोग कर सरकार की योजनाओं को यूनिपोल और विज्ञापनो में लुटाया जा रहा है। धरातल की सच्चाई में बेरोज़गारी, महँगाई, भ्रष्टाचार भाजपाकाल में खूब पनप रहा है। प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है।कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि भाजपा सरकार के चार साल बेकार रहे। यह बात आज खुद भाजपा ने ही साबित कर दी है। यदि भाजपा राज के चार सालों में काम हुए होते और भाजपा के अंदर राजनैतिक संतुलन होता तो आज यह उठापटक नहीं होती। मतलब साफ है कि भाजपा सिर्फ मुख्यमंत्री बनाती है और उसे जनता के हितों की कोई परवाह नहीं है। बल्यूटिया ने चुटकी ली कि न तो अब तक चार साल तक राज कर चुके मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत प्रदेश की जनता के लिए कुछ कर पाए और न अब आने वाला मुख्यमंत्री कुछ कर पाएगा। यह हकीकत में ही डबल इंजन की सरकार साबित हुई है जो सिर्फ तेल पीती है। इस सरकार ने खाने के तेल से लेकर पेट्रोल डीजल तक कुछ नही छोड़ा। भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि वह जनता की नहीं बल्कि अपनी ही पार्टी की सरकार है। आगामी 2022 के चुनाव में जनता इसका जवाब देगी और इनको उखाड़ कर फेंक देगी ।