खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
नैनीताल

करंट लगने से टस्कर हाथी की मौत, खेत में मिला शव

रामनगर के गौजानी में बिजली के करंट लगने से टस्कर हाथी की मौत हुई है। कॉर्बेट की बिजरानी सीमा से करीब 50 मीटर दूर हाथी का शव मिला खेत में लगे बिजली के तार को सूंड से खींचने से लगे करंट से हाथी की मौत हुई है। किसान ने   खेत में बिजली का बल्ब लगाया था।

यह हाथी वही है, जिसे शनिवार को देर शाम वनकर्मी और स्थानीय चोरपानी से जंगल को खदेड़ने का प्रयास कर रहे थे। बगीचे के माली नंदकिशोर ने इसकी सूचना दी है। बगीचे के बुजुर्ग मालिक रामनगर में रहते हैं और उन्होंने देखभाल के लिए माली को रखा हुआ है। सुबह उसने खेत में पड़े हुए हाथी को देखा तो इसकी सूचना खेत के मालिक और ग्राम प्रधान को दी।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!