दो घर रोशन अभियान की शुरुवात, जानिए क्या है खास

पर्वतीय इलाकों में महिला स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नैनीताल जिले में आज से “दो घर रोशन” अभियान की शुरुआत हो गयी है, उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष ने हल्द्वानी में इस अभियान की शुरुआत की, दीपावली तक नैनीताल जिले में अलग अलग स्वयं सहायता समूह अपना स्टॉल लगाकर महिलाओं द्वारा तैयार किये गये स्थानीय उत्पादों का प्रचार प्रसार और बिक्री भी करेंगी, लॉक डाउन की वजह से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मार्केट ना मिलने की वजह से काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था जिसको देखते हुए करीब 12 स्वयं सहायता समूह अपने स्टॉल लगा रहे हैं,मंडी परिषद अध्यक्ष के मुताबिक़ दो घर रोशन का मतलब है की उत्पाद खरीदने और बेचने वाले दोनों का घर रोशन होगा लिहाज़ा उत्तराखंड की जनता दीपावली में अपने स्थानीय स्वयं सहायता समूहों से उत्पाद ख़रीदे जिससे पीएम मोदी के लोकल फ़ॉर वोकल अभियान को आगे ले जाने में मदद मिलेगी।

वहीं स्वयं स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष गीता सत्य वाली ने बताया कि उन्होंने हजारों महिलाओं को मोमबत्ती अगरबत्ती बड़ी चिप्स तथा बुनाई आदि का प्रशिक्षण दिया है जिस से लाभान्वित होकर महिलाएं अपने घरों में काम करके अपनी आर्थिकी को मजबूत कर रही है इस तरह के बाजारों को लगाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को मार्केट प्रदान करना है जिससे कामकाजी महिलाओं की आर्थिकी भी सुधर रही है ।