पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को लिखा पत्र

ऋषिकेश एम्स में कोरोना संक्रमण से जूझ रही पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को पत्र लिखा है । पत्र में उन्होंने लिखा की 30 सितंबर को राम मंदिर मामले में फैसला सुनाया जाएगा। फैसले के दौरान सीबीआई की विशेष अदालत में उपस्थित होना था , लेकिन स्वास्थ्य ठीक ना होने के कारण वो उपस्थित नही हो पायेगी , माननीय न्यायालय द्वारा जो भी सजा मुझे दी जाएगी वह मैं भुगतने के लिए तैयार हूं। राम मंदिर के लिए मुझे जो भी सजा मिलेगी वह सजा भुगतने के लिए भी तैयार हूं ।लेकिन मैं जमानत नहीं करवाऊंगी।जब पार्टी ने मुझे निकाल दिया था , तब भी मैंने पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए कार्य किया। मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि जो चुनाव समिति बनाई गई है ।अगर आप मुझे उसका सदस्य बनाए। तो मैं पूरी निष्ठा से एक सिपाही के तौर पर पार्टी के लिए कार्य करने के लिए तैयार हूं। राम ,गंगा और तिरंगा के लिए मैं हमेशा तैयार हूं। यदि पार्टी मुझे जिम्मेदारी देगी तो मैं पूरी निष्ठा के साथ कार्य करूंगी। यही इच्छा जाहिर करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने एक पत्र भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को लिखा है ।
