केदारनाथ – पुनर्निर्माण के कार्यों की समीक्षा को पहुची उमा भारती

आज केदारनाथ धाम में मंत्री धन सिंह रावत , पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने बाबा के दर्शन के साथ पुनर्निर्माण के कार्यों की समीक्षा की , इस दौरान केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी, तीर्थपुरोहित समेत पुर्ननिर्माण कार्यों में लगे कर्मीयों से उन्होंने मुलाकात की , लेकिन मंत्री धन सिंह रावत के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर से केदारनाथ धाम में दहशत मच गयी , राज्यमंत्री धन सिंह रावत ने विधानसभा सत्र से पहले कोविड जांच कराई थी , जिसमें आज वह पाॅजिटिव पाए गए हैं, वही पूरे घटनाक्रम के बाद केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित दहशत में हैं, और उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द केदारनाथ में स्वास्थ्य बिभाग की टीम भेजने की मांग की है , जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग वन्दना सिंह ने स्वास्थ बिभाग की एक टीम केदारनाथ भेजने की बात कही है साथ ही धन सिंह रावत के सम्पर्क में आए लोगों से संयम बरतने व सेल्फ आइसोलेशन में जाने का अनुरोध किया है ।
