उमा भारती ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी से मीडिया और राजनेताओं को हाथरस जाने की अनुमति देने की प्रार्थना की
पूर्व कैबिनेट मंत्री और बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने ट्वीट कर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मीडिया और राजनेताओं को हाथरस जाने की अनुमति देने की प्रार्थना की है , उमा भारती ने कहा कि मैं अभी कोरोना संक्रमण के चलते ऋषिकेश एम्स में भर्ती हूं , जैसे ही मैं ठीक हों जाऊंगी मैं पीड़ित परिवार से जाकर जरूर मिलूंगी , हमने राम मंदिर के लिए काफी संघर्ष किया है , आप की छवि पूरे देश में काफी अच्छी है लेकिन जिस तरह मीडिया को और राजनेताओं को पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दिया जा रहा है इससे एसआईटी जांच पर काफी असर पड़ेगा , यदि आज मेरा स्वास्थ्य ठीक होता तो पीड़ित परिवार के साथ आज मैं भी हाथरस में धरने पर बैठी होती ।

