जंगलों में बेकाबू आग, नाकाम सरकार- विजय चन्द पप्पू

सरकार को आड़े हाथों लेते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव विजय चन्द ने कहा है की उत्तराखंड के जंगल आग से लगातार जल रहे हैं जिससे पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा है, बेकाबू हो रही आग से वन संपदा को तो भारी नुकसान पहुंचा है इसके अलावा वन्यजीवों पर जान का खतरा भी मंडरा रहा है, पहाड़ों में लगातार धुंध छाई हुई है , जिससे विजिबिलिटी लगातार कम होती जा रही है , उनके मुताबिक आम जनता का सांस लेना मुश्किल हो गया है, अभी भी भीमताल, पिथौरागढ़, नैनीताल में जंगल जल रहे हैं, विजय चन्द का आरोप है की यदि सरकार समय रहते योजना बना लेती तो आज आग बुझाने के लिये हेलीकॉप्टर बुलाने की नौबत नही आती , सरकार सल्ट चुनाव में ब्यस्त है और जनता जंगलों की आग से त्रस्त और परेशान है ।