विश्वविद्यालयों व कॉलेजों की मार्च से खुलने की संभावना जानिए क्या है सरकार का प्लान
कोरोना महामारी के हलके होते हालात को देखते हुए सरकार द्वारा अब विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को भी खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। फिलहाल इन्हें 10 मार्च से खोलने की योजना बनाई गई है। शोध कार्यों और परीक्षाओं के लिए इन्हें फरवरी में ही खोला जा सकता है। शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इसके लिए रूपरेखा तैयार कर काम शुरू कर दिया है। कोरोना संक्रमण के चलते विश्वविद्यालय और कॉलेज पिछले साल मार्च से ही बंद पड़े हैं
अभी तक 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को ही अभी स्कूल बुलाया जा रहा है। नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों को सिर्फ सालाना परीक्षा के लिए स्कूल बनाने की योजना है। इसी तर्ज पर शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों की सहमति से विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को भी खोलने की योजना बनाई है। शुरुआत में स्नातक और स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष की कक्षाएं ही लगेंगी।