UP में अपर जिला सूचना अधिकारियों का पदावनत कर उन्हें चपरासी, चौकीदार, ऑपरेटर और सहायक बनाया , जानिए क्या है खबर

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त फैसला लेने का सिलसिला जारी है. राज्य सरकार ने यूपी के सूचना विभाग में 4 अपर जिला सूचना अधिकारियों का पदावनत कर उन्हें चपरासी, चौकीदार, ऑपरेटर और सहायक बना दिया है.
नियम विरुद्ध पदोन्नति पाए सूचना विभाग के 4 अपर जिला सूचना अधिकारियों को उनके मूल पद पर वापस भेजा गया. उसमें नरसिंह, दयाशंकर, विनोद कुमार शर्मा और अनिल कुमार सिंह शामिल हैं.
नरसिंह को चपरासी, दयाशंकर को चौकीदार के अलावा विनोद कुमार शर्मा और अनिल कुमार सिंह को सिनेमा ऑपरेटर कम प्रचार सहायक बनाया गया है.
