खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

उत्तराखंड – विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल भी कोरोना संक्रमित

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है कि विधानसभा सत्र से ठीक पहले उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं विधानसभा अध्यक्ष ने स्वयं इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने अपने शासकीय आवास पर rt-pcr टेस्ट करवाया था जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वह स्वयं आइसोलेट हो रहे हैं साथ ही विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा है कि उनके संपर्क में आने वाले सभी लोग खुद को सुरक्षित रखें फिलहाल वह अपने आप को स्वस्थ महसूस कर रहे हैं।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष भी कोरोना संक्रमित हो गई है उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष के भी संक्रमित हो जाने से अब 23 तारीख से राज्य के विधानसभा सत्र को लेकर सरकार क्या कुछ निर्णय लेती है इस पर भी अभी असमंजस है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!