खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  शिक्षा

उत्तराखंड बोर्ड ने हाईस्कूल-इंटर के पाठ्यक्रम में की कटौती

कोरोना के चलते पूरे देश में हुए लॉकडाउन  से स्कूलो   में पढ़ाइ न होने के कारण  अब उत्तराखंड बोर्ड ने हाईस्कूल-इंटर के पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत की कटौती की है, जिसे शासन से मंजूरी भी मिल गई है। अब शिक्षकों को केवल 70 प्रतिशत पाठ्यक्रम पूरा कराना होगा और छात्र वेबसाइट से विषयवार पाठ्यक्रम को डाउनलोड कर सकते हैं। लॉकडाउन के कारण उत्तराखंड बोर्ड ने जुलाई के अंत में परीक्षाफल घोषित किया। परीक्षाफल घोषित होने के दो महीने बीतने के बाद भी स्कूल-कॉलेज नहीं खुल सके हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। वहीं सामान्य वर्षों में हर साल जुलाई में स्कूल-कॉलेज खुल जाते थे और अगस्त तक हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के छात्र परीक्षा फार्म भी भरे देते थे।
70 प्रतिशत पाठ्यक्रम ही पढ़ाएंगे शिक्षक
पढ़ाई प्रभावित होने के कारण बोर्ड की ओर से हाईस्कूल-इंटर के पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत की कटौती की गई है। बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि हर विषय के पाठ्यक्रम को थोड़ा  कम किया है, जिससे  छात्रों पर बोझ न पड़े। बोर्ड ने नए पाठ्यक्रम को https://ubse.uk.gov.in/ पर अपलोड कर दिया है। सभी शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वह वेबसाइट से पाठ्यक्रम को डाउनलोड कर छात्रों को पढ़ाएंगे। इससे छात्रों और शिक्षकों पर ज्यादा दबाव नहीं रहेगा। दूसरी ओर विद्यालय खुलते ही बोर्ड के छात्रों के परीक्षा फार्म भरवाए जाएंगे।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!