खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

उत्तराखंड: तीरथ मंत्रिमंडल में विभागों पर टिकी मंत्रियों की नजर

उत्तराखंड में सियासी तूफान सामान्य होने  के बाद अब मंत्रियों की नजर  विभागों पर है।  अंदरखाने इसको लेकर खींचतान के भी आसार हैं।  कद्दावर मंत्री मदन कौशिक के विभाग बंशीधर भगत को भी दिए जा सकते हैं। खुद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के पास सीमित विभाग रहने का अनुमान है।

पिछली  सरकार  में मदन कौशिक के पास शहरी विकास, आवास विभाग था। संसदीय कार्यमंत्री का जिम्मा भी मदन कौशिक के पास था। अब संसदीय कार्यमंत्री किसे बनाएंगे यह भी प्रश्न है वैसे  कुंभ जैसे महत्वपूर्ण मौके को देखते हुए किसी वरिष्ठ मंत्री को ही यह विभाग मिलने की संभावना है।

छह बार के विधायक रह चुके बंशीधर भगत को बेहतर मंत्रालय मिलने की उम्मीद है। भगत  पूर्व में परिवहन और वन विभाग को संभाल भी चुके है। यतीश्वरानंद, गणेश जोशी, बिशन सिंह चुफाल को भी ठीक-ठीक मंत्रालय मिलने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य और आपदा जैसे मह्त्वपूर्ण विभाग त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में मुख्यमंत्री के पास ही थे।   तीरथ मंत्रिमंडल में इन विभागों पर भी फैसला होना है। क्योंकि कोरोना काल व चमोली आपदा में इन विभागों को अलग अलग बनाने पर जोर दिया गया था

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!