उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने एक मृत और दो सेवानिवृत्त अफसरों को दिया प्रमोशन
प्रदेश में शिक्षा विभाग के विभागीय कार्यकलाप बड़े जबर्दस्त है शासन द्वारा दस अधिकारियों के प्रमोशन की जो सूची जारी की गई है, उसमें एक मृतक और दो सेवानिवृत्त अधिकारी भी शामिल हैं।
शासन ने दस अधिकारियों की प्रमोशन की सूची जारी की है। इसमें प्रति उप विद्यालय निरीक्षक सुरेंद्र चंद्र आर्य, मान सिंह, आशाराम, मेराज अहमद, हर्षा रावत, ओम शंकर मिश्रा, सुमन राणा, हेमलता तिवाड़ी, अनिता द्विवेदी एवं अनीता चौहान का उप शिक्षा अधिकारी के पद पर प्रमोशन किया गया है।
प्रमोशन सूची में सातवें स्थान पर सुमन राणा का नाम है। इनसे संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वह विभाग से करीब तीन साल पहले सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। इसके अलावा इस सूची में आठवें नंबर पर हेमलता तिवाड़ी भी सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। जबकि इस सूची में शामिल एक अधिकारी का दो साल पहले देहांत हो चुका है।