खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

उत्तराखंड : तराई भाबर से लेकर पहाड़ तक बारिश ने बढ़ाई ठंड, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

उत्तराखंड में शीतलहर का भी प्रकोप जारी है। शनिवार देर रात से ही मौसम ने करवट  ली और पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश हुई। कई जगह बूंदाबांदी हुई। बारिश के कारण सभी जिलों में ठंड और ज्यादा बढ़ गई है।  सुबह रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई। उधर, यमुनोत्री धाम में भी बर्फबारी के असार बने हुए हैं।

मैदान में  बारिश के कारण हाड़ गलाने वाली ठंड हो रही है।  राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर दिखने भी लगा है। मैदानी और कम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होगी और ओले भी गिर सकते हैं।

मंगलवार को पांच जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर में हिमपात की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ेगी।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!