खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  उधम सिंह नगर

उत्तराखंड- आईपीएल का सट्टा लगा रहे थे भाजपा नेता, हुए गिरफ्तार

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में नैनीताल रोड पर फाइव स्टार होटल में बैठकर आईपीएल में सट्टा लगा रहे भाजपा के नेता सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनके पास से ₹40000 नगद और फ़ोन बरामद हुए हैं।मामला शनिवार रात का है जब पुलिस को सूचना मिली की रेडिसन होटल के कमरा नंबर 203 में कुछ लोग आईपीएल में लाखों का सट्टा लगा रहे हैं पुलिस ने तत्काल छापेमारी की कार्रवाई करते हुए होटल के कमरे से 3 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस जब सट्टा लगा रहे लोगों को थाने लाई दो पूछताछ में पता चला कि एक गदरपुर के चेस्ट ब्लाक प्रमुख और बीजेपी नेता टिप्सन नरूला है। जबकि दूसरा कमल कालरा और तीसरा सट्टेबाज अमनदीप है पुलिस की छापेमारी में भाजपा नेता के पास से ₹24250 तथा दो अन्य सट्टेबाजों से ₹15000 बरामद हुए हैं पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!