उत्तराखंड: सियासी सस्पेंस खत्म, रावत बने रहेंगे मुख्यमंत्री
उत्तराखंड में बीते दिनों से जारी ड्रामा के बाद सस्पेंस को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने फिलहाल खत्म कर दिया है। राज्य में न तो कोई नेतृत्व परिवर्तन होगा और न ही मंगलवार को विधायक दल की बैठक ही बुलाई जाएगी। पार्टी नेतृत्व ने फिलहाल त्रिवेंद्र पर भरोसा कायम रखा है
केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को अचानक दिल्ली बुला कर प्रदेश की सियासी धड़कन बढ़ा दी थी।
बाद में मीडिया के सामने मुन्ना सिंह चौहान ने सीएम के प्रति असंतोष संबंधी खबरों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि सीएम के खिलाफ कोई असंतोष नहीं है और मंगलवार को विधायक दल की बैठक भी नहीं बुलाई गई है।