26 जनवरी राजपथ पर परेड में दिखेगी उत्तराखण्ड की झांकी

इस वर्ष गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तराखंड की झांकी भी दिखाई देगी। रक्षा मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। सूचना महानिदेशक डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए उत्तराखंड की झांकी का आवेदन केंद्र को भेजा गया था। जिसे स्वीकार कर लिया गया है।
इस साल झांकी के लिए देश के 17 राज्यों का चयन किया गया है। उत्तराखंड की झांकी के लिए केदारखंड की थीम रखी गई है। इसमें कस्तूरी मृग, मोनाल और केदारनाथ की झलक दिखाई देगी।