खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
राष्ट्रीय

आप भी ले सकते है हिस्सा – गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय द्वारा विविध प्रतियोगिता का आयोजन

रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की ओर से  गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में  निबंध, कविता लेखन और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। भारत की विरासत , संविधान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  जैसे विविध  विषयों पर आधारित ये प्रतियोगिता 30 जनवरी तक चलेगी।

सीबीएसई की ओर से सभी निजी स्कूलों को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कराने को कहा गया है।

सीबीएसई ने  नोटिफिकेशन में  कहा है कि गणतंत्र दिवस हमारे देश के संविधान और गणतंत्र का सम्मान करने के लिए 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों  से देश के युवाओं और बच्चों को भारतीय संविधान के महत्व, देश की एकता और अखंडता के बारे में जागरूक किया जाता है।

इस बार भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के संयुक्त प्रयासों से 20 से 30 जनवरी 2021 की विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। इच्छुक छात्र mygov.in पोर्टल से प्रतिभाग कर सकते हैं

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!