खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

श्रीराम मंदिर के लिए उत्तराखंड के लाखो परिवारों से निधि जुटाएगा विहिप

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर बनने वाले मंदिर के लिए देश भर भक्तो का  सहयोग लिया जाएगा। उत्तराखंड के लाखो परिवारों से भी  मंदिर निर्माण निधि के लिए सहयोग लिया जाएगा। ये बात विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय प्रबंध समिति के सदस्य व श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के संरक्षक एवं मार्गदर्शक दिनेश ने आज कही पत्रकार वार्ता में कही

कुसुमखेड़ा स्थित हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में मंगलवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की ओर से पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें श्री राम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान की जानकारी देते हुए न्यास के संरक्षक दिनेश ने बताया कि 15 जनवरी से शुरू हो रही मकर संक्रांति के अवसर पर यह अभियान शुरू होगा।

उत्तराखंड में पांच जनवरी तक चलने वाले इस अभियान के दौरान विहिप कार्यकर्ता सभी गांव और नगरों तक संपर्क करेंगे। इस जनसंपर्क अभियान में लाखों कार्यकर्ता जुटेंगे। आॢथक विषय में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए न्यास ने 10, 100 और 1000 रुपए के कूपन व रसीदें छापी हैं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!