कैसे होगा विधानसभा सत्र ? इंद्रा ने उठाया सवाल
उत्तराखंड में विधानसभा सत्र को लेकर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा की अभी यह तय नहीं है कि विधानसभा सत्र कैसे होगा , 20 सितंबर को जब कार्य मंत्रणा समिति की बैठक होगी तब यह स्पष्ट हो पायेगा , विधानसभा सत्र वर्चुअल चलाया जाएगा या फिर सीधे होगा यह भी एक सवाल है , लेकिन सत्र कैसे भी चले विपक्ष कोरोना महामारी में सरकार की व्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई और कर्मचारियों के वेतन समेत तमाम महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेगा , और सड़क से लेकर सदन तक प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध होगा। इंदिरा हृदयेश ने कहा की विपक्ष जनहित के मुद्दों को सड़क में भी उठा रहा है और अब सदन में भी सरकार को घेरेंगे ,प्रदेश के हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं , अर्थव्यवस्था से लेकर रोजगार का बड़ा संकट प्रदेश में है , कोरोनाकाल में घर वापस आये लोग भी अब वापस अन्य राज्यों में रोजगार की तलाश में निकल रहे हैं क्योंकि सरकार उन लोगों के लिए कोई वैकल्पिक ब्यवस्था नही बना पाई ।