खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में पानी की हाहाकार

  • गर्मी का सीजन बढ़ते ही जल संस्थान के लिए दिन प्रतिदिन पेयजलापूर्ति करना मुश्किल होता जा रहा है, हल्द्वानी शहर की प्यास बुझाने वाली गौला नदी के जलस्तर में भारी गिरावट आ गयी है, इस बार मई में पानी को लेकर शहर में हाहाकार मच सकता है, अब गौला नदी में महज 70 क्यूसेक पानी ही रह गया है, पिछले 10 सालों में भी गौला नदी का जलस्तर कभी भी इतना नहीं गिरा, जबकि हल्द्वानी में रोजाना पीने के लिए 30 क्यूसेक और सिंचाई के लिए 47 क्यूसेक पानी की जरूरत होती है ।
    हल्द्वानी में पेयजल की किल्लत तो हो रही है इसके अलावा नैनीताल जिले के पहाड़ी इलाकों जैसे मुक्तेश्वर, ओखल कांडा और भीमताल जैसे क्षेत्रों में भी पेयजल की भारी किल्लत हो रही है । हालांकि जल संस्थान के मुताबिक पेयजल किल्लत को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है और पेय जल संस्थान के टैंकरों के अलावा निजी टैंकर भी पेयजल सप्लाई के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगाए जाएंगे ।लिहाजा जल संस्थान के अधिकारी इसे किसी चुनौती से कम नहीं मान रहे हैं उनका कहना है कि इस बार ना बरसात हुई ना ही बर्फबारी, जिससे जलस्तर लगातार कम हो रहा है, लेकिन जल संस्थान पेयजल आपूर्ति बाधित ना हो इसके लिए ट्यूबवेल पर विशेष फोकस कर रहा है, और गर्मी के सीजन में ट्यूबवेल की मोटर ना खराब हों इसके लिए भी अभी से कार्य योजना तैयार कर रहा है जिससे कि गर्मी में शहर के लोगों को पेयजल किल्लत से न जूझना पड़े, जबकि अभी भी शहर के कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत देखी जा रही है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!