खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

हम एक , दो या दश मुख्यमंत्री बदलें क्या फर्क पड़ता है–कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत

अपने बड़बोले पन के लिए जाने जाने वाले बंशीधर भगत एक बार फिर अपने बयान से विवादों में आ गए हैं , इससे पहले भी कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत कई ऐसे बयान दे चुके हैं जिससे पार्टी की किरकिरी हुई है अब मुख्यमंत्री बदले जाने के सवाल पर कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि हम एक ,दो या दश मुख्यमंत्री बदलें इससे जनता को क्या फर्क पड़ता है , उन्होंने आगे कहा कि जनता को काम चाहिए और भाजपा सरकार बेहतर काम कर रही है अब प्रदेश में कितना काम हो रहा है यह तो बंशीधर भगत ही जानें , 2020 से अब तक कोरोना संक्रमण के चलते विकास कार्यों की रफ्तार बेहद धीमी है यदि पार्टी के वरिष्ठ नेता ही इस तरह की बयान बाजी करते हैं तो इससे पार्टी की शाख पर फर्क पड़ता है हालांकि बीजेपी के यह बड़बोले नेता किसी की परवाह नहीं करते ।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!