खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

उत्तराखंड में अगले चार दिन ख़राब रह सकता है मौसम बारिश-बर्फबारी के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड  में आज से मौसम करवट बदल सकता है। अगले कुछ  दिन कड़ाके की ठंड परीक्षा ले सकती  है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। इस बीच बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मुनस्यारी  में चोटियों पर हिमपात शुरू हो गया है।  उत्तराखंड में लगातार ठंड में इजाफा हो रहा है। ऐसे में अगले कुछ दिन मौसम लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। यहां दिन के समय चल रही सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही हैं। सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। दून में भी सुबह से ही धूप और बादलों की आंख मिचौनी जारी है। देहरादून में दिन के समय ही ठिठुरन महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दून समेत आसपास के इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, प्रदेश में रविवार से मौसम फिर करवट ले सकता है।   उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की से हल्की बारिश व हिमपात होने की संभावना है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!