खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

हल्द्वानी में 02 नवंबर को प्राइवेट स्कूल खोलने को लेकर प्रबंधकों का क्या है फैसला ? जानिए

हल्द्वानी- हल्द्वानी में पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सरकार द्वारा 2 नवंबर से 10वीं और 12वीं के स्कूलों को खोले जाने की s.o.p. को देर से मिलने और अभिभावकों की तरफ से सहमति न मिल पाने के चलते स्कूल खोलने से हाथ खड़े कर दिए हैं, बीते दिनों की शिक्षा विभाग ने शहर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की बैठक बुलाई थी जिसमें 2 नवंबर से दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई शुरू करने और कोरोना से बचाव को लेकर स्कूलों द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई थी। हल्द्वानी के प्राइवेट स्कूल दो नवंबर से नहीं खुलेंगे। शुक्रवार को पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की बैठक में फिलहाल स्कूल नहीं खोलने का निर्णय लिया गया।

लामाचौड़ स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में हुई बैठक में स्कूल प्रबंधकों ने कहां कि एसओपी देर से मिलने और अभिभावकों की तरफ से सहमति न मिल पाने के कारण फिलहाल स्कूल खोलना जल्दबाजी है।स्कूलों ने कहा कि अधिकांश अभिभावकों ने अब तक सहमति नहीं दी है। बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा एसओपी 26 अक्टूबर को दी गयी है ऐसे में स्कूल खुलने से पहले की कोई तैयारी ही नहीं की गई है।ऐसे में स्कूल दो नवम्बर से शुरू नहीं हो सकेंगे। बैठक में पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश भगत, महासचिव मणिपुष्पक जोशी, गोपाल बिष्ट, बीबी नैनवाल, तुषार उपाध्याय, अरविंद नेगी, दिवस शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!