खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

उत्तराखंड – कैबिनेट में तय होगा कब खुलेंगे स्कूल

उत्तराखंड में पिछले सात महीने से बंद स्कूलों को खोलने पर बुधवार को होने जा रही कैबिनेट बैठक में फैसला हो जाएगा। पहले चरण में केवल 10वीं और 12वीं की कक्षाएं 20 अक्तूबर से शुरू हो सकती हैं। स्कूल खुलने को लेकर सभी जिलों से शिक्षकों और अभिभावकों की राय शासन जिलाधिकारियों के माध्यम से शासन तक पहुंची चुकी है।  प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए जहां कुछ अभिभावकों की ओर से स्कूल खोलने का विरोध हो रहा है, वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी चाहते हैं कि 10वीं और 12वीं की कक्षाएं शुरू करा दी जाएं। इसकी एक अहम वजह यह है कि उत्तराखंड बोर्ड के छात्र-छात्राओं की हर साल जुलाई तक जमा होने जाने वाली एग्जाम फीस अब तक जमा नहीं हो पाई है और स्कूल खुले बिना फीस जमा होना मुश्किल है। समय पर फीस जमा न हुई तो बोर्ड परीक्षा कराने में दिक्कत आ सकती है।
बंद स्कूलों में किसी की आवाजाही नहीं हुई, ऐसे में उन्हें सैनिटाइज करने की जरूरत नहीं है। हालांकि स्कूल खुलने पर साफ सफाई कराई जाएगी। बच्चों को मास्क पहनकर आना होगा। इस संबंध में सरकार की गाइड लाइन का पालन किया जाएगा।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!