खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
अंतर्राष्ट्रीय ,  विशेष खबर 

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा- आरोग्य सेतु एप से कोरोना लड़ाई में मिल रही मदद

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस अधनोम ग्रेबेसियस ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्रयोग किए जा रहे भारत के आरोग्य सेतु एप की सराहना की है। ग्रेबेसियस ने कहा कि इसकी मदद से स्वास्थ्य अधिकारियों को कोरोना क्लस्टर का पता लगाने और कोरोना टेस्टिंग करने में बड़ी मदद मिल रही है। उनहोंने कहा की  भारत में आरोग्य सेतु एप को 15 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया है। इसकी मदद से शहर के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभागों को उन क्षेत्रों की पहचान करने में मदद मिल रही है, जहां कोरोना के हॉटस्पॉट होने की संभावना है। इसके अलावा आरोग्य सेतु एप से एक प्लांड तरीके से टेस्टिंग में भी मदद मिल रही है।

साथ ही  डब्ल्यूएचओ प्रमुख   ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस आश्वासन की सराहना की, जिसमें पीएम मोदी ने कहा था कि भारत कोविड-19 से लड़ रहे देशों की मदद के लिए अपने वैक्सीन उत्पादन क्षमता का इस्तेमाल करेगा। ग्रेबेसियस ने कहा कि इस महामारी को केवल संसाधनों के आदान-प्रदान के जरिए ही हराया जा सकता है।  पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र में अपने संबोधन में कहा था, वैक्सीन उत्पादन के मामले में भारत के सबसे बड़ा देश होने के नाते, मैं आज विश्व समुदाय को एक और आश्वासन देता हूं। भारत का वैक्सीन उत्पादन और आपूर्ति की क्षमता का इस्तेमाल इस संकट से लड़ाई में पूरी मानवता की मदद के लिए किया जाएगा।

Aarogya Setu app from India has been downloaded by 150 million users, and has helped city public health departments to identify areas where clusters could be anticipated & expand testing in a targeted way: Tedros Adhanom Ghebreyesus, Director-General, WHO

#COVID19 pic.twitter.com/TR31ARQsu2
— ANI (@ANI) October 13, 2020

 

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!