खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

पाक साफ हैं तो जांच से क्यों भाग रहे हैं मुख्यमंत्री

कॉंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने ज़ीरो टोलरेंस की बात करने वाले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत पर निशाना साधते हुए कहा   की वो क्यों जाँच से भाग रहे है। मा० उच्च न्यायालय के आदेश को स्वीकार व स्वागत करने के बजाय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सर्वोच न्यायालय की शरण लेकर मामले से बचना व लटकाना चाहते हैं।
दीपक बल्यूटिया ने कहा भाजपा का ज़ीरो टोलरेंस का नारा मात्र एक ढकोसला है। जिस तरह के गम्भीर भ्रष्टाचार के आरोप उन पर उन्ही की पार्टी के नेताओं ने लगाए हैं , उन्हें स्वयं ही आगे बढ़कर अपने ज़ीरो टोलरेंस के नारे को साबित करने के लिये जाँच को राज़ी हो जाना चाहिये , जिससे समाज में अच्छा संदेश जाएगा और अगर वो निर्दोष हैं तो उन्हें स्वयं जाँच के लिये आगे आना चाहिये। गौ रक्षा की बात करने वालों पर ही गौ सेवा आयोग में अध्यक्ष बनाने के बदले बड़ी रक़म लेने के आरोप लगे हैं , भाजपा की कथनी और करनी में भारी अन्तर है ।
महामहिम राज्यपाल का कांग्रेस को इस प्रकरण में समय ना देना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतांत्रिक व्यवस्था के अन्तर्गत राज्य से सम्बन्धित गंभीर प्रकरण को राज्यपाल के सम्मुख रखने का विपक्ष को अधिकार है , मगर भाजपा शासन ने लोकतन्त्र को कमजोर और लाचार बना दिया है। जो भी जनता की आवाज़ उठाता है उस पर मुक़दमे लगाकर उसकी आवाज़ दबा दी जाती है। ऐसा ही आज देहरादून में हुआ। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी व अध्यक्ष समेत सैकड़ों कांग्रेसियों पर मुक़दमे लगाकर जनता की आवाज़ को दबाने का काम भाजपा ने किया है। भ्रष्टाचार के आरोप से भाजपा का चेहरा पूरी तरह बेनक़ाब हो गया है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!