खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  नैनीताल

महिला के आपरेशन में साढ़े पाँच किलो का ट्यूमर निकाला

नैनीताल: जिला अस्पताल बीडी पांडे में डॉक्टरों ने बढ़ी सफलता हासिल की है। मंगलवार को डॉक्टरों की टीम ने रामगढ़ निवासी एक महिला के पेट से साढ़े पांच किलो का ट्यूमर निकाला। जिसके बाद ट्यूमर को हायर सेंटर जांच के लिए भेज दिया गया है। बता दें महिला कुंती देवी (45) सतबूंगा रामगढ़ की मूल निवासी है। वह पिछले एक साल से पेट के दर्द से परेशान थी। कुंती के पति शेर सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी कुंती को हल्द्वानी निजी अस्पताल में दिखा चुके थे। लेकिन आर्थिक रूप से मजबूत नहीं होने के चलते वह वहां इलाज नहीं करा पाए।जिसके बाद वह बीते हफ्ते अपनी पत्नी को लेकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे। जहां एक हफ्ते भर्ती करने के बाद मंगलवार को डॉक्टरों की टीम ने कुंती के पेट से सफलता पूर्वक साढ़े पांच किलो का ट्यूमर निकाला। वहीं अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि महिला के पेट से साढ़े पांच किलो का ओवेरियन ट्यूमर निकाला गया है। ऑपरेशन को सफल बनाने में डॉ. आरएस कुमार, डॉ. के एस धामी, डॉ. आर एस कुंवर, डॉ. वी के मिश्रा व नर्स  देवकी मौजूद थे।  डॉ. के एस धामी के अनुसार महिला की सर्जरी जटिल थी। अगर शहर के बड़े अस्पताल में यह ऑपरेशन कराया जाता तो लाखो का  खर्च आता। जबकि बीडी पांडे अस्पताल में महिला का आयुष्मान कार्ड होने के कारण निःशुल्क ऑपरेशन किया गया है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!