खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
अल्मोड़ा ,  उत्तरकाशी

महिलाओं मास्क पहनकर निकाली कलश यात्रा

रानीखेत  शारदीय नवरात्र शुरू होने के साथ ही नगर क्षेत्र में दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू हो गया है।  कोविड-19 के चलते इस बार पंडालों में भीड़ नहीं है। आयोजक कोविड गाइड लाइंस के आधार पर महोत्सव की परंपरा को जीवित रखे हुए हैं।  नगर में गांधी चौक और बैंक बिल्डिंग परिसर में पंडाल सजे हुए हैं। यहां प्राण प्रतिष्ठा के बाद मूर्तियां स्थापित की गईं।

चौबटिया में मां दुर्गा महोत्सव के दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली,  जिसमें सभी महिलाओं ने मास्क का प्रयोग किया और सुरक्षित दूरी के साथ कलश यात्रा निकाली।  कोविड- 19 के नियमों का पालन करते हुए दुर्गा महोत्सव किया जा रहा है। आचार्य संतोष सती शास्त्री जी की देख-रेख में पूजा पाठ की जा रही है। संकल्प एक परिवार की ओर से आयोजित होने वाला दुर्गा महोत्सव इस बार कोविड-19 के चलते रस्म अदायगी के साथ मनाया जा रहा है। कई वर्षों से शीतला पुष्कर मैदान में भव्य रूप में आयोजित होने वाला दुर्गा महोत्सव कार्यक्रम इस बार कुलदेवी मंदिर में मनाया जा रहा है।  रानीखेत के प्रख्यात हैड़ाखान मंदिर में कोरोना के कारण इस बार सूक्ष्म रूप से जगदंबा महायज्ञ भी शुरू हो गया है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!