खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

रोमांचक मुकाबले के साथ महिला टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन मुख्य अतिथियों ने की खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना

मेलकानी क्रिकेट ग्राउंड कुसुमखेड़ा में आयोजित महिला T20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हो गया, फाइनल मैच रामराज क्रिकेट एकेडमी और छाया क्रिकेट एकेडमी देहरादून के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए छाया क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में 82 रन बनाए , जवाब में रामराज क्रिकेट क्लब ने आखरी ओवर में 2 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की ,मैच में शानदार प्रदर्शन करने पर वुमैन ऑफ द मैच रामराज क्रिकेट क्लब की खिलाड़ी नंदनी को दिया गया , टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली छाया क्रिकेट एकेडमी की कप्तान छाया को वूमेन ऑफ द सीरीज पुरुस्कार से नवाजा गया,

फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तराखण्ड सरकार में परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य , नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश,कांग्रेस नेता सुमित ह्रदयेश,भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष रितु डालाकोटी, एसएसपी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शनी, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह,आरटीओ राजीव मेहरा, एआरटीओ संदीप वर्मा समेत अनेक गणमान्य लोगों मौजूद रहे ,प्रतियोगिता के आयोजक गोल्ड क्लब की जूही चुफाल,भावना राठौर, प्रिया कर्नाटक, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नैनीताल इकाई के जिलाध्यक्ष सर्वेन्द्र बिष्ट समेत यूनियन के अनेक पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित रहे । मुख्य अतिथियों ने आयोजकों समेत खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!