बद्रीनाथ धाम में योगी की सौगात- अब दिव्यांग यात्रियो को भी मिलेगी सुविधा

बद्रीनाथ धाम में उत्तर प्रदेश पर्यटक आवास गृह का हुआ शिलान्यास , चार हजार वर्गमीटर भूमि में बनेगा यूपी पर्यटन आवास गृह , बद्रीनाथ धाम आने वाले पर्यटकों को मिलेंगी उच्च स्तरीय आवासीय एवं खानपान की सुविधाएं ,11 करोड़ रुपये की लागत से पहाड़ी शैली में बनेगा यूपी पर्यटन आवास गृह
।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बद्रीनाथ धाम में उत्तर प्रदेश पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास किया ,बद्रीनाथ धाम पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने यहां आवास गृह का शिलान्यास किया। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। बद्रीनाथ में हेलीपैड व राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप चार हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन आवास गृह का निर्माण किया जाएगा। इससे देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों को बद्री धाम में ठहरने की बेहतर सुविधा मिलेगी। हालांकि, उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ओर से भी यहां पर पर्यटन आवास गृह की सुविधा है, लेकिन यात्रा सीजन के दौरान तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ने पर ठहरने की व्यवस्था कम पड़ जाती थी। यूपी पर्यटन आवास गृह में पर्यटकों के लिए 40 कमरों बनाए जाएंगे। इसमें दिव्यांगों के लिए अलग से कमरों की व्यवस्था होगी। भवन का निर्माण पहाड़ी शैली में होगा। जिसमें रेस्टोरेंट, कांफ्रेंस हाल, पार्किंग, डोरमेट्री आदि की सुविधा होगी ।