खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत , संचालकों पर मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी के आदर्श जीवन नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती पिथौरागढ़ निवासी प्रवीण की मौत के बाद पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालकों सहित तीन के खिलाफ धारा 302 में मुकदमा दर्ज किया है , एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव के मुताबिक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती प्रवीण की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत में नशा मुक्ति केंद्र के संचालकों ने बिना किसी जानकारी के मृतक प्रवीण के शव को पिथौरागढ़ उसके परिजनों को भेज दिया जिसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाते हुए हत्या की आशंका जताई फिलहाल पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र के सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है , बगैर नियम कानूनों के जगह जगह चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों पर इस तरह के मामले लगातार बढ़ रहे हैं , जिससे कायदे कानूनों के चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं ।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!