वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों से घिरी जिला पंचायत, जांच शुरू होने से मचा हड़कंप-जानिए क्या है मामला
मुख्यमंत्री की ओर से जांच के आदेश दिए जाने के बाद डीएम के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी और वरिष्ठ कोषाधिकारी ने जिला पंचायत दफ्तर पहुंचकर दस्तावेज खंगाले। विस्तृत जांच करने में अभी तीन से चार दिन और लगेंगे। मोरी क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत ने बीते एक नवंबर को मुख्यमंत्री को सौंपे शिकायती पत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी,
मुख्यमंत्री ने गढ़वाल कमिश्नर को एक पखवाड़े के भीतर जांच कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन ने बीते 10 नवंबर को डीएम उत्तरकाशी को मामले की जांच कराकर एक हफ्ते के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा।