गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाली ट्रेन की कल से होगी शुरुआत, ये है नई ट्रेन का टाइम टेबल
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मण्डल के टनकपुर स्टेशन से देहरादून के लिये 15020/15019 टनकपुर-देहरादून-टनकपुर नई साप्ताहिक एक्सप्रेस टेªन का संचलन किया जायेगा जिसका उद्घाटन 09 मार्च,2024 को टनकपुर से किया जायेगा । नियमित रूप से 15020 टनकपुर-देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचलन 09 मार्च,2024 से टनकपुर से प्रत्येक शनिवार को तथा 15019 देहरादून-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचलन 10 मार्च,2024 से प्रत्येक रविवार को निम्नवत किया जायेगा।
15020 टनकपुर-देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस 09 मार्च,2024 से टनकपुर से 19.40 बजे प्रस्थान कर बनबसा से 19.52 बजे, खटीमा से 20.12 बजे, पीलीभीत से 20.50 बजे, भोजीपुरा से 21.30 बजे, बरेली सिटी से 22.15 बजे, बरेली जं0 से 22.38 बजे, दूसरे दिन चन्दौसी से 00.20 बजे, मुरादाबाद से 01.43 बजे, नजीबाबाद से 03.05 बजे, लक्सर से 04.07 बजे तथा हरिद्वार से 04.52 बजे छूटकर देहरादून 07.35 बजे पहुंचेगी।