नैनीताल- देवभूमि के लिए गर्व के पल
नैनीताल- उत्तराखंड में नैनीताल के सेवानिवृत्त कर्नल डॉ.गिरजा शंकर मुंगली को फीफा के एशियन फुटबाल एसोसिएशन का सदस्य बनाए जाने से उत्तराखंड वासी गौरवान्वित हुए हैं । मुंगली इससे पहले आल इंडिया फुटबाल एसोसिएशन के सदस्य रह चुके हैं ।

नैनीताल निवासी उद्योगपति सेवानिवृत्त कर्नल गिरजा शंकर मुंगली इन दिनों महाराष्ट्र के पुणे में रहते हैं । मुंगली को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी पिछले दिनों कोरोना काल में उत्तराखंड के लोगों समेत गरीबों और असहाय लोगों की सेवा के लिए सम्मानित किया था ।
कर्नल मुंगली को इससे पहले भी आल इंडिया फुटबाल एसोसिएशन का सदस्य और फिर अध्यक्ष बनाया गया था । विश्व प्रसिद्ध फुटबाल संघ फीफा के एशियाई फुटबॉल संघ का सदस्य बनाए जाने के बाद उत्तराखंड का गौरव बड़ा है ।