खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
चमोली,  धर्म 

पितृ विसर्जन पर बद्रीनाथ धाम मे पिंड दान

उत्तराखंड के पवित्र धाम बद्रीनाथ मंदिर  मे आज पितृ विसर्जन के अवसर पर पहली बार  श्रद्धालुओं  की भीड़ उमड़ी, लगभग 400 श्रद्धालुओं  ने  भगवान बद्रीविशाल जी के दर्शन किए । करोना काल मे पहली बार  पुलिस ने श्रद्धालुओं को  सामाजिक दूरी का पालन करवाया वही पितृ विसर्जन के अवसर पर ब्रह्मकपाल पर भी भारी संख्या में पहुँच कर अपने पित्रो के नाम  पिंड दान तर्पण किया।  पित्र विसर्जन के दिन लगभग 200 श्रद्धालुओं ने अपने पित्रो के नाम का पिंड दान  व तर्पण किया ।

इस अवसर पर  बदरीनाथ मे  कुमाऊँ के पूर्व कमिश्नर राजीव रोतेला एवं सीजीएम चमोली सुधीर कुमार ने भी भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर ब्रह्मकपाल पर अपने पित्रो के नाम का पिंड दान तर्पण करवाया । बदरीनाथ मंदिर के पूजारी भुवन चंद्र उनियाल एवं  रविंद्र भट्ट ने सीमा पर शाहिद हुए जवानो एवं कोरोंना संक्रमण से मृत दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए  पिंड दान करवाया ।

 

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!