खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
चमोली

विधायक के साथ कहासुनी – वीडियो वायरल

चमोली- बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के साथ बुधवार को कुछ युवकों का विवाद हो गया। स्थानीय युवक अपने गांव में खेल किट नहीं देने पर नाराजगी नाराजगी जाहिर कर रहे थे। इसी को लेकर विवाद हो गया। काफी बहस के बाद कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं और युवकों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

इन दिनों विधायक महेंद्र भट्ट , भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस सेवा सप्ताह के तहत गांव-गांव में जाकर कार्यक्रम कर रहे हैं। इसी के तहत बुधवार को विधायक फरस्वाण फाट क्षेत्र के गांवों में कार्यक्रम कर लौट रहे थे। विधायक हरमनी गांव के प्रतीक्षालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठै थे। इसी दौरान वहां पर हरमनी गांव के कुछ युवक आ गए। उन्होंने खुद को गांव के युवक मंगदल से जुड़ा बताया। उनकी विधायक से तीखी बहस हो गई। विधायक के साथ भाजपा के भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट भी थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में युवक विधायक से गांव में खेल व महिला मंगलदल के लिए किट नहीं देने की बात कह रहे हैं। विधायक ने कहा कि उनके पास इस तरह का प्रस्ताव नहीं आया। जिसपर काफी देर तक बहस होती रही। इस वीडियो में बहस काफी तेज हो गई। बहस के दौरान विधायक कुर्सी से उठ गए। इतने में भाजपा के कार्यकर्ता बीच में आ गए तथा धक्का मुक्की हुई। इसके बाद युवक वहां से चले गए।
विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि हरमनी गांव के समीप प्रतीक्षालय में चार युवक आए थे, जिन्होंने विवाद खड़ा किया। वह खुद को कांग्रेसी बता रहे थे। मेरे गाड़ी से उतरते ही वह विवाद करने लग गए थे। वह गांव के बच्चे हैं हमने किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!