हल्द्वानी : मालिक का बगीचा : खुर्द-बुर्द मामले में अब्दुल मलिक की पत्नी साफिया गिरफ्तार
कंपनी बाग की जमीन (मलिक का बगीचा) को खुर्द-बुर्द करने के मामले में आरोपी साफिया मलिक आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ चुकी है। साफिया को एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के द्वारा गठित SOG ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने बीती 22 फरवरी को अब्दुल मलिक, उसकी पत्नी साफिया मलिक, अख्तरी बेगम, नबी रजा खां, गौस रजा खां और अब्दुल लतीफ के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
आरोप था कि उक्त आरोपियों ने सांठ-गांठ कर कंपनी बाग का बगीचा (मलिक का बगीचा) स्थित भूखंड पर मृत व्यक्ति के दस्तावेज लगाकर न सिर्फ कब्जा किया बल्कि मर चुके व्यक्ति के नाम से हाईकोर्ट में रिट भी डाली। आरोपियों ने षड्यंत्र कर जमीन को खुर्द-बुर्द कर डाला।
22 फरवरी 2024 को वादी गणेश भट्ट सहायक नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी द्वारा कम्पनी बाग बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल स्थित लीज भूखण्ड संख्या 368 रकवई 13बी03वि0 वाके की भूमि पर *सफिया मलिक पत्नी अब्दुल मलिक, अब्दुल मलिक पुत्र स्व. अब्दुल रज्जाक, निवासी अब्दुला बिल्डिंग, लाईन नं. 08, हल्द्वानी सहित अन्य कुल 06 के विरूद्व षडयंत्र और कूटरचंना करते हुए मृत व्यक्ति के नाम का उपयोग करते हुए भूमि पर अवैध प्लाटिंग, अवैध निर्माण, अवैध हस्तान्तरण करने का कार्य करने तथा उक्त के साथ-साथ आपराधिक षडयंत्र रचकर राजकीय विभागों एवं झूठे शपथ पत्रों के आधार पर मा. न्यायालय को गुमराह करने का कार्य किया गया है के आधार पर दिनांक- 22.02.2024 को थाना हल्द्वानी पर एफआईआर न0 69/2024 धारा 420/417120 बी भादवि बनाम अब्दुल मलिक आदि पंजीकृत कराया गया।
गिरफ्तारी टीम –
1-व0उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद कोतवाली हल्द्वानी
2- उ0नि0- संजीत राठौर प्रभारी एसओजी
3- हे0कानि0 ललित कुमार एसओजी
4- कानि0 महबूब अली थाना बनभूलपुरा
5- म0कानि0 राजेश्वरी नेगी कोतवाली हल्द्वानी